Mon. Apr 13th, 2026

    शिक्षा में सकारात्मक सुधार का 21 सूत्री नारा :-

    शिक्षा में सकारात्मक सुधार का 21 सूत्री नारा (21 point slogan of positive improvement in education) Dr. G. Bhakta article
    1.  शिक्षा में सुधार हो ।
    2.  विद्यालयों में पवित्रता और क्रियाशीलता आयें ।
    3.  शिक्षकों में आदर्शपूर्ण विचार फले ।
    4.  छात्रों में अनुशासन विकसित हो ।
    5.  शिक्षा के साथ नैतिकता का समावेश हो ।
    6.  विद्यालयों में मूल्य परक शिक्षा दी जाय ।
    7.  नागरिकों में मानवीय मूल्यों का विकास हो ।
    8.  देश के नागरिक , सेवक और अधिकारी कर्तव्य निष्ठ , उत्तरदायी और सदाचारी हों ।
    9.  शिक्षा से कदाचार की समाप्ति हो ।
    10.  शिक्षा द्वारा राष्ट्र की मर्यादा की रक्षा हो ।
    11.  शिक्षा में सामाजिक सरोकारों पर बल दिया जाय ।
    12.  देश में सकारात्मक शिक्षा की नींव डाली जाय ।
    13.  शिक्षा का मानक हमारी भारतीय संस्कृति हो ।
    14.  शैक्षिक परिवेश को प्रगत और समृद्ध बनाया जाय ।
    15.  शिक्षा के सुधार द्वारा देश में “ जगद्गुरुःः की मर्यादा की पुनर्स्थापना हो ।
    16.  शिक्षा में सुधार के लिए सरकार ही नहीं , देश के नागरिक और अभिभावक भी जागरुक हों ।
    17.  शिक्षा के इन संदेशों को पूरे देश में फैलाया जाय ।
    18.  इस सुधार कार्यक्रम को प्राथमिक कक्षा से शुरु किया जाय ।
    19.  ऊँची शिक्षा की समृद्धि के लिए प्राथमिक शिक्षा की नींव मजबूत हो ।
    20.  शिक्षा में सुधार के इस अभियान में सभी स्नातक और स्नातकोत्तर शैक्षिक समूह का योगदान हो ।
    21.  शिक्षा को अपने लक्ष्य और आदर्श की ऊँचाई पर स्थापित किया जाय ।

    डा ० जी ० भक्त